गुरुवार, 30 जनवरी 2025 राशी भविष्य 1. मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। सकारात्मक विचारों के साथ आप अपने दिन की शुरुआत करेंगे। बहुत समय से अटका काम आज पूरा हो जाएगा। किसी नवीन परियोजना की शुरुआत होगी। आज यात्रा के योग भी बन रहे हैं। यदि आप सपरिवार किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा की योजना बनाएं तो अवश्य ही पूरा होगा। आज किसी जरूरतमंद की सहायता के लिए आगे आएंगे। इवेंट मैनेजमेंट के छात्रों को आज कुछ विशेष रचनात्मक कार्यों के लिए अध्यापकों से प्रशंसा मिलेगी। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। 2. वृषभ (Taurus): गृहकलह का संकेत है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा, फिर भी धैर्य से काम लें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। राज सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। 3. मिथुन (Gemini): आज पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। माता-पिता का साथ भी मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। ...