Skip to main content

13 Feb 2025 Rashi Bhavishya

गुरुवार, 13 फरवरी 2025 राशी भविष्य 

मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की संभावना है। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे मुनाफा होगा। किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर के लिए फायदेमंद साबित होगी।

वृषभ (Taurus): आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है और निवेश के लिए समय अनुकूल है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

मिथुन (Gemini): माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा करते समय सावधानी बरतें, किसी प्रिय वस्तु के खोने या चोरी होने का भय है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शोध और रहस्यों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।

कर्क (Cancer): आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। धन उधार लेने से बचें। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों से बहस से बचें। व्यवसाय से जुड़े फैसलों को सोच-समझकर लें। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा।

सिंह (Leo): कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, जिससे करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता मिलने के योग हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे।

कन्या (Virgo): वाणी में सौम्यता बनाए रखें। दोपहर बाद कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत मिलेगी। विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वालों के लिए समय अनुकूल है। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

तुला (Libra): शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खान-पान में सावधानी रखें। व्यापार में प्रगति होगी। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग है।

वृश्चिक (Scorpio): कार्य सिद्धि में देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य पर चर्चा होगी। व्यापार और नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी।

धनु (Sagittarius): इच्छित फल की प्राप्ति होगी। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने के प्रयास सफल होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा।

मकर (Capricorn): स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है। कलह विवाद से बचें। अपने हितैषी समझे जाने वाले लोग नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

कुंभ (Aquarius): अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार हैं। किसी से निकटता प्रेम-प्रसंग में बदलेगी।

मीन (Pisces): नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधान रहें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। व्यापार में स्थिति उत्तम रहेगी।

Click here for Bhakti Siddham

Comments

Popular posts from this blog

Lokmanya Tilak (लोकमान्य टिळक)

Who was Lokmanya Tilak?   Lokmanya Tilak, born in 1856, was a prominent Indian nationalist, freedom fighter, and social reformer. He played a key role in the Indian independence movement and was one of the first leaders to call for full self-rule for India. Tilak was known for his slogan "Swaraj is my birthright, and I shall have it." He was also a strong advocate for Hindu nationalism and the promotion of Indian culture. His writings, particularly in the newspapers *Kesari* and *Mahratta*, inspired many to join the struggle for independence. Tilak was arrested multiple times by the British for his activism, but his efforts laid the foundation for future leaders like Gandhi. He passed away in 1920, but his legacy as a fearless patriot endures. What is the history?  Lokmanya Bal Gangadhar Tilak was one of the most prominent leaders in the Indian freedom movement, known for his advocacy of self-rule (Swaraj) and his role in awakening the Indian masses against British coloni...

Top 10 bikes in India in 2025

Top 10 best bikes in India in 2025 Here’s a list of the 10 best bikes under ₹1.20 lakh in India with detailed descriptions: 1. TVS Raider 125 Price : ₹89,366 (ex-showroom) Engine : 124.8 cc, single-cylinder, air-cooled Power : 11.2 bhp @ 7,500 rpm Mileage : 57 km/l Features : LED lighting, digital instrument cluster, sporty design, and riding modes. 2. Hero Glamour Xtec Price : ₹88,928 (ex-showroom) Engine : 124.7 cc, single-cylinder, air-cooled Power : 10.72 bhp @ 7,500 rpm Mileage : 55 km/l Features : Full digital console with Bluetooth connectivity, real-time mileage indicator, LED headlights. 3. Honda SP 125 Price : ₹90,111 (ex-showroom) Engine : 124 cc, single-cylinder, fuel-injected Power : 10.72 bhp @ 7,500 rpm Mileage : 65 km/l Features : Eco indicator, silent start system, and stylish graphics. 4. Bajaj Pulsar NS125 Price : ₹1.07 lakh (ex-showroom) Engine : 124.4 cc, single-cylinder, air-cooled Power : 11.99 bhp @ 8,500 rpm Mileage : 50 km/l Features : ...

11 Feb 2025 Rashi Bhavishya

मंगळवार, 11 फेब्रुवारी 2025 राशी भविष्य मेष (Aries): आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस के कार्यों को समय पर पूरा करें और ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। घरेलू उपकरण या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वृषभ (Taurus): ऑफिस के कार्यों को लेकर सतर्क रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। बिजनेस में पार्टनरशिप से लाभ हो सकता है, लेकिन आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। धैर्य बनाए रखें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। मिथुन (Gemini): आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी और तरक्की के नए मौके मिलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। कर्क (Cancer): नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। फैमिली या दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। यात्रा के योग बनेंगे। सिंह (Leo): व्यापार में विस्तार होगा। भाई-बहनों का समर्थन मिलेगा। करियर की बाधाएं समाप्त होंगी और सफलता की सीढ़ियां चढ़ें...